मणिपुर के इंफाल में बड़ी घटना: नाश्ते के बाद 78 BSF जवानों और 3 नागरिकों को हुआ फूड पॉइजनिंग, RIMS अस्पताल में इमरजेंसी भर्ती

BSF Personnel Rushed to RIMS Lamphelpat Imphal: इंफाल के लैंफेलपट स्थित RIMS अस्पताल में 78 BSF जवानों और 3 नागरिकों को फूड पॉइजनिंग के बाद भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है।

Imphal Manipur BSF Food Poisoning RIMS Hospital: मणिपुर की राजधानी इंफाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लैंफेलपट स्थित क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की इमरजेंसी सेवाओं में 78 बीएसएफ (BSF) कर्मियों और तीन नागरिकों को अचानक फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) के चलते भर्ती कराया गया है। नाश्ता करने के बाद अचानक इन सभी की तबीयत बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

मणिपुर के इंफाल में बड़ा हादसा: नाश्ते के बाद 78 BSF जवानों और 3 नागरिकों को हुआ फूड पॉइजनिंग, RIMS अस्पताल में इमरजेंसी भर्ती

मणिपुर के इंफाल में बड़ा हादसा: नाश्ते के बाद 78 BSF जवानों और 3 नागरिकों को हुआ फूड पॉइजनिंग, RIMS अस्पताल में इमरजेंसी भर्ती

क्या बोले RIMS के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट?

मामले की जानकारी देते हुए RIMS के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया, 'बीएसएफ की पूरी कंपनी को नाश्ता करने के बाद बार-बार उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद हमारे ओपीडी ब्लॉक में लाया गया। यह स्पष्ट रूप से फूड पॉइजनिंग का मामला है। वे सभी इलाज पर सकारात्मक रूप से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हम उन्हें पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ (Fluids) दे रहे हैं... सभी मरीज कुछ ही घंटों में पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। कुल 78 बीएसएफ कर्मी और तीन नागरिक प्रभावित हुए हैं।'

End of Feed