दो दिनों में ही Delhi-NCR का पारा 41 डिग्री पार जाने के आसार, IMD ने जारी किया हीट वेव अलर्ट

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हीट वेव के अलर्ट को जारी किया है...

Heat Wave Alert for Delhi-NCR: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में मंगलवार से मौसम साफ रहने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगेगा। आज सुबह के समय तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों हुई आंधी व बारिश से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई थी। अब मौसम साफ है। सुबह से धूप खिलने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है। इसके चलते ही मौसम विभाग ने अब आने वाले दिनों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों के अंदर ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाएगा। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

Heat wave

IMD हीट वेव अलर्ट

तीन दिनों तक हीट वेव अलर्ट

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हीट वेव के अलर्ट को जारी किया है, जिसमें 16, 17 और 18 अप्रैल शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना है। वहीं, 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद अगले दिन, 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री होने की संभावना जताई गई है।

End of Feed