Monsoon Forecast: दूसरे हाफ में कमजोर पड़ सकती है बारिश, अगस्त भी रहेगा सूखा, IMD का जारी किया नया मानसून पूर्वानुमान

IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगस्त-सितंबर के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी क्षेत्रों तथा पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की जा सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून के दूसरे चरण को लेकर अपना ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इसनें आईएमडी ने कहा है कि अगस्त और सितंबर के दौरान देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस अवधि में पूरे देश में होने वाली औसत वर्षा दीर्घकालिक औसत 94 प्रतिशत से कम रह सकती है। IMD का मानना है कि मानसून का दूसरा आधा हिस्सा पहले की तुलना में कमजोर रह सकता है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य या उससे अधिक वर्षा होने के आसार बने हुए हैं।

IMD ने जताया पूर्वानुमान।

IMD ने जताया पूर्वानुमान। (फोटो- ai)

IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगस्त-सितंबर के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी क्षेत्रों तथा पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मौसम का यह पैटर्न पूरे देश में एक जैसा नहीं रहेगा और अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा का वितरण भिन्न हो सकता है।

End of Feed