देश

IMD Alert: बदला मौसम, लौटी सर्दी; कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2024, 10:05 PM IST

IMD Alert: आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। इस दौरान कड़ाके की ठंड भी जारी रहेगी। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की संभावना है

Image

दिल्ली में बारिश की संभावना

Photo : PTI

IMD Alert: कुछ दिनों की राहत के बाद अब सर्दी फिर से लौट आई है। बारिश की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली में तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद ठंड ने फिर से प्रकोप बढ़ा दिया है। बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई गई है।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने रविवार को बताया कि 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की उम्मीद है और 30-31 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश-बिहार में कोहरा

आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। इस दौरान कड़ाके की ठंड भी जारी रहेगी। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, ''लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी से और दूसरा 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।''

कहां-कहां होगी बारिश

आईएमडी ने कहा कि इस प्रभाव में अगले सात दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित- बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम, छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 30-31 जनवरी को कश्मीर में और 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं 31 जनवरी और 2 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश/बर्फबारी और पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

कहां कितना तापमान

आईएमडी ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री के बीच है। जबकि राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस नीचे है। जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article