देश

Doctors Strike: पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के समर्थन में उतरा IMA, 15 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान

Doctors Strike: पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद, जूनियर डॉक्टर राज्य सरकार से कई मांगें कर रहे हैं।

Image

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के समर्थन में 15 अक्टूबर को भूख हड़ताल

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता में जारी है जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन
  • महिला डॉक्टर के साथ रेप को लेकर आक्रोश
  • ममता सरकार के खिलाफ डॉक्टरों का प्रदर्शन

Doctors Strike: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन के सपोर्ट में देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान किया है। IMA की ओर से कहा गया है कि इस हड़ताल का उद्देश्य कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करना है।

IMA की ओर से कौन करेगा नेतृत्व

आईएमए ने रविवार को एक बयान में कहा- "राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नेतृत्व आईएमए जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क और मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क द्वारा किया जाएगा। देश भर में, IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (JDN) मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक उपवास का आयोजन करेगा। IMA JDN RDA के साथ समन्वय करेगा और साथ ही उनके स्थानीय कार्यों का समर्थन भी करेगा।"

कोलकाता में डॉक्टरों का प्रदर्शन है जारी

IMA ने कहा कि कोलकाता के युवा डॉक्टर अपनी जायज़ मांगों के लिए आमरण अनशन पर हैं। वे अपने अनशन के नौवें दिन हैं। उनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंदोलन को लोगों का समर्थन मिल रहा है। आईएमए ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी मांगें स्वीकार करने की अपील की है। आईएमए बंगाल ने रविवार को सभी स्थानीय शाखाओं में उपवास रखकर एकजुटता की घोषणा की है।

14 अक्टूबर को भी बंगाल में आंशिक रूप से काम बंद

आईएमए ने देश के सभी पदाधिकारियों और रेजिडेंट डॉक्टरों से भी इस अनशन में शामिल होने का आग्रह किया है। डॉक्टरों के निकाय ने कहा कि विरोध स्थल आदर्श रूप से उनके मेडिकल कॉलेजों या परिसरों के पास होना चाहिए। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के विभिन्न निजी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों ने घोषणा की है कि वे 14 अक्टूबर से 48 घंटे के लिए आंशिक रूप से काम बंद रखेंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article