देश

महाकुंभ से वायरल हुए 'IITian बाबा' के पास मिला गांजा, जयपुर पुलिस ने लिया हिरासत में, दी 'सुसाइड' की धमकी

IIT Baba Abhay Singh: IITian बाबा अभय सिंह के पास से गांजा बरामद किया गया है, उन्हें जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Image

IIT Baba के नाम से मशहूर अभय सिंह को जयपुर में पुलिस ने हिरासत में लिया है

IIT Baba Abhay Singh News: आईआईटी बाबा (IITian बाबा) के नाम से मशहूर अभय सिंह को जयपुर में पुलिस ने हिरासत में लिया है, बताया जा रहा है कि अभय सिंह के पास से गांजा बरामद हुआ है, साथ ही अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी दी थी जिसके बाद पुलिस होटल पहुंची और आईआईटी बाबा को हिरासत में ले लिया।

हालांकि कुछ देर बाद उसको जमानत पर रिहा कर दिया पुलिस को उसके पास से गांजा मिला था उसके खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर खुदकुशी करने की धमकी दी

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया पर खुदकुशी करने की धमकी दी,इसके बाद पुलिस ने बाबा की लोकेशन जयपुर के रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में पाई, फिर पुलिस की टीम के होटल पहुंची और बाबा हिरासत में लिया।

तलाशी में पुलिस को गांजा मिला है

वहीं बताया जा रहा है कि होटल के कमरे की तलाशी में पुलिस को गांजा मिला है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि उनके पास मिले नशीले पदार्थों के स्रोत क्या है।

पुलिस ने IIT बाबा पर क्या कहा?

शिप्रापथ पुलिस स्टेशन के SHO राजेंद्र गोदारा ने IIT बाबा पर कहा, ' हमें सूचना मिली थी कि ये (IIT बाबा) आत्महत्या कर सकते हैं। हम मौके पर पहुंचे तो इन्होंने (IIT बाबा) कहा कि मैं गांजे का सेवन करता हूं और वह मेरे पास है... गांजा पीना और रखना अपराध है। NDPS एक्ट के तहत गांजा पाए जाने पर वह ज़प्त किया गया और मौके पर उन्हें(IIT बाबा) गिरफ्तार किया गया। क्योंकि गांजा काफी कम मात्रा में पाया गया था तो उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया तहकीकात में जब भी जरूरत पड़ेगी तो वापस उन्हें हाजिर होना पड़ेगा'

IITian बाबा के साथ एक निजी न्यूज चैनल में मारपीट!

बता दें कि अभी हाल ही में IITian बाबा के साथ एक निजी न्यूज चैनल में मारपीट का मामला सामने आया था, उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article