IGL Row:रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी ने बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर सेल से किया संपर्क

India's Got Latent row: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बीच, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया ने अपने बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क किया।

Ranveer Allahbadia and Ashish Chanchlan

रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी

India's Got Latent row: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद मामले में यूट्यूबर आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया ने अपने बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क किया। एक समाचार एजेंसी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

एएनआई ने ट्वीट किया, 'इंडियाज गॉट लेटेंट मामला | यूट्यूबर आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया ने महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों से संपर्क किया। दोनों ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने बयान दर्ज कराना चाहते हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने आज दोनों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है: महाराष्ट्र साइबर सेल।'

End of Feed