एएनआई ने ट्वीट किया, 'इंडियाज गॉट लेटेंट मामला | यूट्यूबर आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया ने महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों से संपर्क किया। दोनों ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने बयान दर्ज कराना चाहते हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने आज दोनों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है: महाराष्ट्र साइबर सेल।'
महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को समन भेजा
गौर हो कि राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा है, बता दे कि रणवीर इलाहाबादिया के सवाल के बाद से ही बवाल फैला हुआ है, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी यूट्यूबर को फटकार लगाई है वहीं देश भर में उनके इस काम की निंदा की जा रही है। बताते हैं कि राखी सावंत भी मुश्किल में फंसती दिख रही हैं, महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को समन भेजा है, उन्हें 27 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है।
समय रैना ने शो के सभी एपिसोड्स को डिलीट कर दिया है
बताते हैं कि राखी सावंत भी समय रैना के एक एपिसोड में पहुंची थीं पर वो रणवीर इलाहाबादिया वाला एपिसोड नहीं था पर राखी सावंत जिस एपिसोड में पहुंची थी, उसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे बता दे कि राखी जिस एपिसोड में पहुंची थीं, वो अब डिलीट कर दिया गया है वहीं समय रैना ने शो के सभी एपिसोड्स को डिलीट कर दिया है।
