अगर कोई भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, तो वो देश को बर्बाद करना चाहता है: नीतीश कुमार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 17, 2023, 01:38 PM IST

नीतीश कुमार ने अपनी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ बोलना और लिखना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। फैसला जनता करेगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में हर धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं। अगर कोई भारत को हिंदू-राष्ट्र बनाना चाहता है, तो वो देश को बर्बाद करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बातों का पालन करना चाहिए। हम गांधीजी के बताए रास्ते पर ही चल रहे हैं।

बीबीसी के दफ्तर पर आईटी सर्वे को लेकर भाजपा पर निशाना

नीतीश कुमार ने बीबीसी के दफ्तर पर आईटी सर्वे को लेकर भी भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कार्रवाई की जाती है तो साफ हो जाएगा कि मोदी सरकार क्या चाहती है। इससे पता चलता है कि अगर कोई उनके खिलाफ बोलेगा तो नतीजे भुगतने होंगे।

End of Feed