देश

अगर कोई भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, तो वो देश को बर्बाद करना चाहता है: नीतीश कुमार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 17, 2023, 01:38 PM IST

नीतीश कुमार ने अपनी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ बोलना और लिखना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। फैसला जनता करेगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में हर धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं। अगर कोई भारत को हिंदू-राष्ट्र बनाना चाहता है, तो वो देश को बर्बाद करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बातों का पालन करना चाहिए। हम गांधीजी के बताए रास्ते पर ही चल रहे हैं।

बीबीसी के दफ्तर पर आईटी सर्वे को लेकर भाजपा पर निशाना

नीतीश कुमार ने बीबीसी के दफ्तर पर आईटी सर्वे को लेकर भी भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कार्रवाई की जाती है तो साफ हो जाएगा कि मोदी सरकार क्या चाहती है। इससे पता चलता है कि अगर कोई उनके खिलाफ बोलेगा तो नतीजे भुगतने होंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी विपक्ष की बात सुनते थे...

नीतीश कुमार ने अपनी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ बोलना और लिखना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। फैसला जनता करेगी। जब हम संसद में थे तो हमारी बात सुनी गई। जब हम सरकार में थे, तब भी पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी विपक्ष की बात सुनते थे। अगर मोदी सरकार अडानी विवाद को अस्वीकार करती है तो यह एक आंतरिक मामला होना चाहिए।

नीतीश ने कहा कि हमारा काम लोगों की सेवा करना है और उसके लिए हम रात-दिन काम करते हैं। हमारी सरकार ने किसानों के हित में काम किया है। अगर कोई मेरे खिलाफ बोलेगा तो वह जनता का नेता नहीं बनेगा, किसी पार्टी का नेता बनेगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article