गिरफ्तार हुए हेमंत सोरेन तो नई रणनीति को अंजाम, कल्पना या चंपई सोरेन को मिलेगी सीएम पद की कमान!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2024, 03:34 PM IST

बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम बुधवार दोपहर एक बजे रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची। 10 वाहनों से ईडी के अधिकारी सीएम आवास पहुंचे हैं।

Hemant Soren: मनी लॉन्ड्रिग मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में देर-सबेर उनकी गिरफ्तारी के भी आसार हैं। ऐसे में अगर सोरेन के मुख्यमंत्री पद पर खतरा आता है तो ऐसी स्थिति से निबटने की तैयारी भी हो रही है। तैयारी है कि मुख्यमंत्री पद घर में ही रहे या कोई विश्वस्त ही इस पद को संभाले और किसी अन्य के हाथों सीएम पद न जाए। इसे लेकर हेमंत सोरेन ने रणनीति को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

Hemant soren

हेमंत सोरेन

सूत्रों के मुताबिक, आज विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन ने दो सादे कागज पर विधायकों के साइन कराए हैं। एक कागज पर पत्नी कल्पना सोरेन के लिए हस्ताक्षर कराए गए, जबकि दूसरे कागज पर मंत्री चंपई सोरेन के लिए हस्ताक्षर कराए गए। जरूरत पड़ने पर इनमें से एक पत्र राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

End of Feed