देश

अगर केंद्र ने 1 फरवरी तक प. बंगाल का बकाया नहीं दिया, तो धरने पर बैठूंगी...ममता बनर्जी का ऐलान

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 31, 2024, 03:23 PM IST

Mamata Banerjee: ममता ने कहा, मैंने सारा बकाया चुकाने के लिए एक फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं दो फरवरी से धरने पर बैठूंगी।

Image

ममता बनर्जी

Photo : PTI

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र के बकाया को लेकर आज धरना देने की चेतावनी दी। ममता बनर्जी ने ऐलान किया किअगर केंद्र ने एक फरवरी तक प. बंगाल का बकाया नहीं दिया, तो धरने पर बैठूंगी। मालदा में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और धन का भुगतान न होने से प्रभावित लोगों से धरने में भाग लेने का आग्रह किया। धरना कोलकाता के रेड रोड इलाके में बीआर आंबेडकर प्रतिमा के निकट आयोजित किया जाएगा।

बकाया चुकाने के लिए अल्टीमेटम

उन्होंने कहा, मैंने सारा बकाया चुकाने के लिए एक फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं दो फरवरी से धरने पर बैठूंगी। अगर बकाया नहीं चुकाया गया तो मुझे पता है कि इसे आंदोलन के जरिये कैसे हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से धरने में भाग लेने का आग्रह करती हूं, मैं सभी का समर्थन चाहती हूं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाई) सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के मद में राज्य का 7,000 करोड़ रुपये बकाया है।

कांग्रेस पर लगाया आरोप

वहीं, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने माकपा के साथ हाथ मिला लिया है। ममता ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के अलावा कोई भी पार्टी राजनीतिक रूप से भाजपा से लड़ने में सक्षम नहीं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article