'भाजपा जाए, तो कानून-व्यवस्था आए...' SP अध्यक्ष अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

इससे पहले अखिलेश ने एक्स पोस्ट पर कहा था, 'भाजपा के अपने 'भाजपाई महा भ्रष्टाचार : ट्रेनिंग मैन्युअल' में एक अध्याय का नाम है - 'कॉरिडोर करेप्शन'

Akhilesh Yadav news: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जाए, तो कानून-व्यवस्था आए।दरअसल, यूपी के कन्नौज में एक गांव में कुछ मकानों में चोरी हो गई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। एडिशनल एसपी ने बताया कि कन्नौज के एक गांव में दो घरों में चोरी हो गई है, जिसका खुलासा करने के लिए टीम को अलर्ट किया गया है। जल्द ही पुलिस अभियुक्तों को पकड़ेगी।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (फोटो साभार-PTI)

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भाजपा राज में चौपट कानून-व्यवस्था का एक और समाचार : कन्नौज के ग्राम भुरजानी पोस्ट जसोदा में चोरों द्वारा 5 घरों में घुसकर लाखों रुपए की नगदी व जेवरात की चोरी। इन चोरियों का राज भी बंटवारे की लड़ाई से खुलेगा, पुलिस की कार्रवाई से नहीं। भाजपा जाए, तो कानून-व्यवस्था आए। जीरो हुआ जीरो टॉलरेंस।

End of Feed