'मेरे और राज के साथ आने से अगर किसी के पेट में दर्द होता है, तो ये मेरी समस्या नहीं', उद्धव ठाकरे का किस पर निशाना?

भाई राज ठाकरे से मुलाकात के मुद्दे पर उद्धव ने कहा, मेरे और राज के साथ आने से अगर किसी के पेट में दर्द होता है तो मैं उस पर ध्यान नहीं देता। अगर किसी को हमारे साथ आने से जलन होती है, तो वह उसकी समस्या है, मेरी नहीं।

Uddhav Thackeray: शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में मराठी-हिंदी विवाद, भाई राज ठाकरे के साथ गठजोड़ सहित कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भाई राज के साथ मुलाकात पर लोग क्या सोचते हैं, उन्हें परवाह नहीं। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी उद्धव ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया। इस इंटरव्यू में उद्धव ने तमाम मुद्दों पर क्या-क्या कहा जानते हैं।

Raj and udhav

उद्धव ठाकरे का विरोधियों पर निशाना (PTI)

राज ठाकरे से गठजोड़ पर कही ये बात

भाई राज ठाकरे से मुलाकात के मुद्दे पर उद्धव ने कहा, मेरे और राज के साथ आने से अगर किसी के पेट में दर्द होता है तो मैं उस पर ध्यान नहीं देता। अगर किसी को हमारे साथ आने से जलन होती है, तो वह उसकी समस्या है, मेरी नहीं। मराठी मानुस के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मराठी मानुस अब जाग चुका है, अब अन्याय सहन नहीं करेगा। हिंदी विरोध के मुद्दे पर कहा कि हम हिंदी का विरोध नहीं करते, लेकिन हिंदी की जबरदस्ती स्वीकार नहीं। हम पर कोई भाषा न थोपे, जैसे हम भी किसी पर मराठी नहीं थोपते। मराठी मानुस जिद्दी नहीं होता, पर जब उसके साथ अन्याय होता है तो वह बर्दाश्त नहीं करता।

End of Feed