देश

ICMR ने तैयार की एडवांस मलेरिया वैक्सीन, कमर्शियल उत्पादन के लिए मांगे आवेदन

आईसीएमआर-आरएमआरसीबीबी सभी चरणों में टीके के उत्पादन के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, जिससे इसके विकास और व्यावसायीकरण में प्रभावी रूप से तेज़ी आएगी।

Image

एडवांस मलेरिया वैक्सीन का होगा कमर्शियल उत्पादन (Freepik)

ICMR Avanced Malaria Vaccine: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अंतर्गत भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र ने एक एडवांस मलेरिया वैक्सीन विकसित की है जो लोगों में प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम संक्रमण को रोक सकती है और सामुदायिक संचरण को न्यूनतम कर सकती है। आईसीएमआर, दिल्ली ने "प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के विरुद्ध एक पुनः संयोजक काइमेरिक बहु-चरण मलेरिया वैक्सीन (AdFalciVax)" के व्यावसायिक उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के इच्छुक संगठनों, कंपनियों और निर्माताओं से रुचि पत्र (EoI) आमंत्रित किए हैं।

रुचि पत्र आमंत्रण में कहा गया है कि इस तकनीक का पूर्व-नैदानिक सत्यापन आईसीएमआर-एनआईएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान), आईसीएमआर के अन्य घटक संस्थानों और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान, दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान के सहयोग से किया गया।

आईसीएमआर-आरएमआरसीबीबी (क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, भुवनेश्वर) सभी चरणों में टीके के उत्पादन के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, जिससे इसके विकास और व्यावसायीकरण में प्रभावी रूप से तेजी आएगी।

अगर आईसीएमआर और सहयोगी कंपनी के बीच आपसी समझ बन जाए तो आईसीएमआर अपने अनुभवी वैज्ञानिकों की टीम के माध्यम से अध्ययन योजना, उत्पाद विकास, अध्ययन प्रोटोकॉल के विकास, परिणामों और डेटा विश्लेषण, परिणाम मूल्यांकन, सुरक्षा और प्रभावकारिता मूल्यांकन, और उत्पाद सुधार में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article