पैक्ड फूड पर 'हाई शुगर',‘हाई फैट’ और ‘हाई साल्ट’ की अलग चेतावनी की सिफारिश, ICMR-NIN ने FSSAI को भेजे सुझाव

ICMR-NIN का कहना है कि खाद्य पदार्थों पर चेतावनी तय करने के लिए ICMR-NIN की Dietary Guidelines for Indians (DGI) 2024 को एक समग्र आधार माना जाना चाहिए। संस्थान के मुताबिक सिर्फ किसी एक पोषक तत्व की मात्रा को अलग से देखकर सीमा तय करने के बजाय खाद्य पदार्थ की कुल ऊर्जा, अतिरिक्त चीनी, वसा और नमक को साथ में ध्यान में रखा जाना चाहिए।

डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों में ज्यादा चीनी,नमक और वसा की मात्रा को लेकर ICMR के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (ICMR-NIN) ने FSSAI को अहम सुझाव दिए हैं। इनमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने कहा है कि पैक्ड फूड पर चीनी,नमक और वसा को लेकर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल लगाया जाए। ICMR-NIN ने 3 सितंबर 2026 को FSSAI के CEO को पत्र भेजकर प्रस्तावित लाल हेक्सागोनल चेतावनी लेबल के पोषण मानकों और व्यवस्था में बदलाव पर विचार करने को कहा है।

FSSAI

ICMR-NIN ने FSSAI को दिया सुझाव (AI-Generated Image)

End of Feed