मैं अपने तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में शीर्ष स्थान पर ले जाऊंगा, बोले पीएम मोदी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 8, 2023, 01:40 PM IST

पीएम मोदी ने कहा कि जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक हर जगह भारत की सराहना की जा रही है। दमोह में हुई इस रैली में पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही।

PM Modi in Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दमोह में चुनाव रैली करने पहुंचे और केंद्र सरकार के लक्ष्यों और विकास कार्यक्रमों के बारे में लोगों को बताया। पीएम मोदी ने कहा कि जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक हर जगह भारत की सराहना की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

PM Modi

पीएम मोदी

कहा- देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में शीर्ष स्थान पर ले जाऊंगा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2014 के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया और 200 वर्ष तक देश पर शासन करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। मैं अपने तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में शीर्ष स्थान पर ले जाऊंगा। भारत के युवा खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

End of Feed