'मैं रोऊंगी नहीं, शान से विदा करूंगी, पवन तुम शेर हो...सैनिक पति को पत्नी की अंतिम विदाई आपको रुला देगी

घर में पार्थिव शरीर के दर्शन के दौरान पत्नी और मां की आंखें नम हो गईं। पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद जब शोभा यादव सामने आईं, तो उन्होंने अश्रुधारा के बीच कहा कि उन्होंने जो वचन दिया है उसे पूरा करेंगी और रोएंगी नहीं।

  • उधमपुर में प्रशिक्षण के दौरान पैर फिसलने से हादसे का शिकार हुए भारतीय सेना के जवान पवन यादव का उनके पैतृक गांव पोलाय जागीर में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सोनकच्छ के पास स्थित इस गांव में गुरुवार शाम पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद माहौल भावुक हो उठा, लेकिन अंतिम विदाई के दौरान पवन की पत्नी शोभा यादव के हौसले और सैल्यूट ने हर किसी का ध्यान खींचा।
  • pawan

    शहीद पवन को भावुक विदाई

    'तुम मेरे हीरो हो, अपना वादा निभाऊंगी'

    End of Feed