वांगचुक नहीं, गीतांजलि विरोध मार्च में होंगी शामिल; बोलीं- प्रदर्शन हो शांतिपूर्ण, छात्रों और अभिभावकों से की खास अपील

Sonam Wangchuk Row: शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा कि वह विरोध मार्च में वांगचुक का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही, उन्होंने मार्च को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की।

Sonam Wangchuk Health Update: शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को वेंदाता हॉस्पिटल शिफ्ट नहीं किया जाएगा। उनका इलाज सफदरजंग अस्पताल में ही चलेगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने रविवार को यह स्पष्ट कर दिया है। इस बीच, वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने 20 जुलाई को होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। गीतांजलि ने साफ किया कि वह वांगचुक का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही, उन्होंने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करें।

Sonam Wangchuk  wife

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि

वांगचुक का प्रतिनिधित्व करेंगी गीतांजलि

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गीतांजलि ने बताया, ''हमने आज एक तत्काल याचिका दायर की थी। अगर आज हमें अस्पताल बदलने की अनुमति मिल जाती, तो हम मेदांता पहुंचकर कल सुबह तक प्रदर्शन स्थल पर पहुंच सकते थे, लेकिन हमें पहले से ही अंदेशा था कि इसकी अनुमति नहीं मिलेगी। अब मैं सोनम वांगचुक का प्रतिनिधित्व करूंगी और कल के मार्च में निश्चित रूप से शामिल रहूंगी।"

End of Feed