मुझे महागठबंधन की ओर से सीएम पद की पेशकश की गई थी, लेकिन मैंने ठुकराया...जीतनराम मांझी का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 02:16 PM IST

मांझी ने दावा किया कि मुझे महागठबंधन की ओर से सीएम पद की पेशकश की गई थी, लेकिन मैंने इसे अस्वीकार कर दिया। जानिए क्या क्या कहा मांझी ने।

Jitan Ram Manjhi: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कैबिनेट बंटवारे पर नाखुशी जाहिर की है। साथ ही दावा किया कि उन्हें महागठबंधन की ओर से सीएम पद की पेशकश भी हुई थी। मांझी ने कहा कि हमें कम से कम एक और कैबिनेट दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्दलीयों को मनमाफिक कैबिनेट विभाग मिल रहे हैं। हम पार्टी से अनिल कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया जाना चाहिए। मैंने अमित शाह, नीतीश कुमार और नित्यानंद राय समेत अन्य नेताओं से बात की है।

Jitan Ram Manjhi

जीतन राम मांझी

मुझे सीएम पद की पेशकश की गई थी...

मांझी ने कहा कि मुझे महागठबंधन की ओर से सीएम पद की पेशकश की गई थी, लेकिन मैंने इसे अस्वीकार कर दिया। अगर मुझे दो मंत्रालय नहीं मिले तो यह मेरे साथ अन्याय होगा। जीतन राम मांझी को पैसे और पद से नहीं मापा जा सकता, इसलिए मैं एनडीए के साथ हूं।

End of Feed