Times Now Summit में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा-मैं चाहता हूं राहुल गांधी ज्यादा बोलें, वह जितना बोलेंगे BJP को उतना ही फायदा होगा

Times Now Summit 2025 : इस सवाल पर कि राहुल गांधी कहते हैं कि संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। इस पर पुरी ने कहा कि यह सुनकर उन्हें दुख होता है। वह चाहते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा बोलें। वे ज्यादा बोलते हैं तो हमें फायदा होता है। हम मुफ्त की घोषणाओं से चुनाव नहीं जीतते बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो योजनाएं हैं, हम उनसे चुनाव जीतते हैं।

Times Now Summit 2025 : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी जब यह कहते हैं कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता तो इस पर उन्हें दुख होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ज्यादा से ज्यादा बोलें। वे ज्यादा बोलते हैं तो हमें फायदा होता है। पुरी ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जीतने के बाद अब भाजपा बिहार और फिर बंगाल में जीत दर्ज करेगी। पुरी ने ये बातें टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत की।

times now summit 2025

टाइम्स नाउ समिट 2025 में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

अब बिहार और फिर बंगाल जीतेंगे-केंद्रीय मंत्री पुरी

लोकसभा के चुनाव नतीजों का सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है। 2014 के बाद से लगातार मोदी सरकार विकास के नए-नए कीर्तिमान रच रही है। इस बार भाजपा की सीटें कम जरूर हुई हैं लेकिन सरकार के कामकाज पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। सरकार पहले से ज्यादा अच्छा काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जीतने के बाद अगला नंबर बिहार का है और इसके बाद हम बंगाल भी जीतेंगे।

End of Feed