Beef खाता हूं और BJP में भी हूं, इससे किसी को दिक्कत नहीं- चुनाव से पहले बोले Meghalaya बीजेपी चीफ

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 20, 2023, 07:56 AM IST

दरअसल, ये बातें उन्होंने तब कहीं जब उनसे सवाल दागा गया कि क्या मेघालय के लोग (जो बड़े स्तर पर इसाई धर्म को मानते हैं) बीफ बैन, सीएएस और अन्य मसलों पर बीजेपी की कठोर पार्टी लाइन (हार्डकोर हिंदुत्व के संदर्भ में) को मानने के लिए तैयार हैं?

नॉर्थ ईस्ट के मेघालय में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा है कि उनकी पार्टी ने बीफ खाने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया है। वह बीफ खाते हैं और उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है। रोचक बात यह है कि मावसी की यह टिप्पणी सूबे में विधानसभा चुनाव से पहले आई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा- जब से बीजेपी सत्ता के केंद्र में आई है, तब से गिरजाघर पर कोई हमला नहीं हुआ है और न ही पार्टी बीफ खाने पर किसी तरह का कोई बैन लगाती है।

Ernest Mawrie

नॉर्थ ईस्ट के मेघालय में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी। (फाइलः @ErnestMawrie)

बकौल मावरी, "मैं बीफ खाता हूं और बीजेपी में भी हूं। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं है। मैं आप लोगों को यह सुनिश्चित कर देना चाहता हूं कि मेघालय के लोग इस बार बीजेपी के साथ हैं। यह आप दो मार्च को देख लेंगे।" दरअसल, ये बातें उन्होंने तब कहीं जब उनसे सवाल दागा गया कि क्या मेघालय के लोग (जो बड़े स्तर पर इसाई धर्म को मानते हैं) बीफ बैन, सीएएस और अन्य मसलों पर बीजेपी की कठोर पार्टी लाइन (हार्डकोर हिंदुत्व के संदर्भ में) को मानने के लिए तैयार हैं?

End of Feed