देश

हां, इस्तीफा दे रहा हूं- ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्दारमैया ने कर दिया साफ, अब वो Karnataka के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे

Karnataka CM: कर्नाटक में सिद्दारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं, इसकी पुष्टि उन्होंने खुद कर दी है। आज ब्रेकफास्ट मीटिंग में उन्होंने इस्तीफे की बात अपने मंत्रियों से कह दी है

Image

सिद्धारमैया ने इस्तीफे की कर दी पुष्टि (फोटो- Siddaramaiah.Official)

Karnataka CM: कर्नाटक में आज यह तो तय हो गया कि सिद्दारमैयान, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। सिद्दारमैया ने आज हुई कैबिनेट की ब्रेकफास्ट मीटिंग खुद कह दिया कि वो अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, इस्तीफा दे देंगे। पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस मीटिंग में सीएम पद के प्रबल दावेदार डीके शिवकुमार भी शामिल थे।

तीन बजे इस्तीफा देंगे सिद्दारमैया

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के आवास पर नाश्ते के बाद बैठक करके अपने आवास लौट गए हैं। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया द्वारा बुलाई गई ब्रेकफास्ट बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने कहा, "मुख्यमंत्री 3 बजे इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि हम डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे, वही मुख्यमंत्री बनेंगे।"

ब्रेकफास्ट मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

ब्रेकफास्ट मीटिंग की मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक तस्वीर में सिद्धरमैया, शिवकुमार को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शिवकुमार, सिद्धरमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान द्वारा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर गुरुवार को बयान देंगे। हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने कहा कि सिद्धरमैया ने अब तक राज्यपाल से मिलने के लिए समय नहीं मांगा है। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर गए हुए हैं।

दिल्ली जाएंगे सिद्दारमैया

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सिद्धरमैया से कथित तौर पर नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा और उन्हें राज्यसभा सीट के साथ पार्टी में केंद्रीय भूमिका की पेशकश की। हालांकि कहा जा रहा है कि सिद्दारमैया ने अभी इसपर हामी नहीं भरी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article