हैदराबाद पुलिस का ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0, साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़; 32 बैंक अधिकारियों सहित 52 गिरफ्तार

Operation Octopus 2.O: हैदराबाद पुलिस ने नौ राज्यों में 52 आरोपियों को गिरफ्तार करके एक अखिल भारतीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

Operation Octopus 2.O: हैदराबाद पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने नौ राज्यों में 52 आरोपियों को गिरफ्तार करके एक अखिल भारतीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 'ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0' के तहत कार्रवाई करते हुए मिलीभगत के आरोप 32 बैंक अधिकारियों, 15 फर्जी खाताधारकों और पांच बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया।

Operation Octopus 2.O

साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट के मामलों में वृद्धि

उन्होंने कहा कि हाल में शुरू किए गए अभियान के तहत उन बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी बैंक खाते खोलने में शामिल पाए गए थे। उन्होंने बताया कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए किया जाता था। पुलिस ने कहा कि निवेश संबंधी घोटालों, व्यापार धोखाधड़ी और ''डिजिटल अरेस्ट'' के मामलों में काफी वृद्धि हुई है, जिसमें धोखेबाज हेराफेरी, धमकी और भावनात्मक दबाव के माध्यम से पीड़ितों का शोषण करते हैं, जिससे भारी वित्तीय नुकसान होता है।

End of Feed