देश

'महिला आरक्षण विधेयक का विरोध सबसे बड़ा पाप', रवि किशन बोले- महिलाएं विपक्षी दलों को कभी नहीं करेंगी माफ

Womens Reservation Row: भाजपा सांसद रवि किशन ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की जमकर आलोचना की।

Image

भाजपा सांसद रवि किशन (फाइल फोटो साभार)

Womens Reservation Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रवि किशन ने रविवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने को "सबसे बड़ा पाप" करार दिया।

विपक्षियों पर बरसे रवि किशन

परशुराम जयंती के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को "कभी माफ नहीं करेंगी।" किशन ने कहा, "यह महिलाओं के खिलाफ किया गया सबसे बड़ा पाप है। उन्होंने बेटियों और माताओं को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया है।"

देश में करीब 70 करोड़ महिलाएं

भाजपा नेता रवि किशन ने कहा कि देश की करीब 1.4 अरब की आबादी में लगभग 70 करोड़ महिलाएं हैं, जो उचित प्रतिनिधित्व की हकदार हैं।उन्होंने परिसीमन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके जरिए गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में सीटों की संख्या बढ़ सकती थी, जिससे महिला उम्मीदवारों के लिए अधिक अवसर पैदा होते।

भाजपा सांसद ने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने से डरते हैं और उन्हें घरेलू दायरे तक सीमित रखना चाहते हैं।

लोकसभा में गिरा संविधान संशोधन विधेयक

सनद रहे कि शुक्रवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के समर्थन में 298 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट दिया। विधेयक को पारित होने के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 352 मतों की आवश्यकता थी।

विधेयक में 2029 के आम चुनावों से पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने हेतु लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रावधान किया गया था। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में संसद में कोई विधेयक पारित नहीं हो सका।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article