Thermacol House : पत्‍नी की खुशी के लिए पति ने बनवाया खास किस्‍म का मकान, देखकर चौंक जाएंगे आप

Thermacol House : मकान बनवाकर पत्‍नी को गिफ्ट करने वाले इस शख्‍स का नाम है डॉ. प्रवीण पाटिल जो कि पेशे से पशु चिकित्‍सक हैं। जिन्‍होंने रशियन तकनीक से पूरे मकान का निर्माण कराया है। उन्‍होंने बताया है कि इसे बनवाने में कुल छह महीने का समय लगा है।

Thermacol House : हर पति चाहता है क‍ि वह अपनी पत्‍नी को एक ऐसा तोहफा दे जिसे पाकर पत्‍नी की खुशी का ठिकाना ही न रहे। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मध्‍य प्रदेश के ऐतिहासिक नगर बुरहानपुर में पशु चिकित्‍सक ने। इन्‍होंने अपनी पत्‍नी को ताजमहल तो नहीं, लेकिन ताजमहल जैसा ही एक मकान देने की कोशिश की है। मकान भी ऐसा जिसमें रहने पर सर्दी में न तो ज्‍यादा ठंड लगती है, गर्मी में न तो ज्‍यादा गर्मी लगती है। कई और सुविधाओं से लैस इस मकान को जब शिक्षक की पत्‍नी ने देखा तो उनके होश ही उड़ गए। ऐसा हो भी क्‍यों न, इस मकान का निर्माण थर्माकोल से जो हुआ है। आप भी सोच रहेंगे कि थर्माकोल से कोई भला मकान थोड़े ही बना सकता है, लेकिन ये सच है और इस मकान की चर्चा पड़ोस के जिलों में भी जोरों पर है।

​MP News Today, Unqiue Thermacol House, Thermacol House Images

थर्माकोल से बना हुआ मकान।

कौन है मकान बनवाने वाला शख्‍स

थर्माकोल का मकान बनवाकर पत्‍नी को गिफ्ट करने वाले इस शख्‍स का नाम है डॉ. प्रवीण पाटिल जो कि पेशे से पशु चिकित्‍सक हैं। इनके पड़ोस के ही एक शिक्षक और स्‍कूल संचालक ने अपनी पत्‍नी को मकान गिफ्ट किया था जिसके बाद इन्हें भी पत्‍नी को मकान देने का मन हुआ। डॉ. प्रवीण का कहना है कि पहले तो उन्‍होंने अपने दोस्‍तों से मकान बनवाने को लेकर खूब चर्चा की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। चूंकि वे मकान को थोड़ा अलग तरह से बनाना चाहते थे, इसलिए उन्‍होंने थर्माकोल का मकान बनाने का सोचा।

End of Feed