देश

Parkash Singh Death: 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे सरदार प्रकाश सिंह बादल का निधन, दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 25, 2023, 10:29 PM IST

Parkash Singh Badal death: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ राजनेता सरदार प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है उनका डेथ मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में हुई।

Image

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है (फाइल फोटो)

Former Punjab CM Parkash Singh Badal Death: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख प्रकाश सिंह बाद का मंगलवार को निधन हो गया। वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल के अधिकारियों और पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बादल ने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली, उन्होंने बताया कि बादल अस्पताल की अति गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

गौर हो कि प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे थे। बताते हैं कि पिछले साल जून में भी सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था उस वक्त वो ठीक हो गए थे।

उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए लिखा- कि श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ. वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया. उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बादल के निधन पर शोक जताया है और कहा कि- आमजन और किसानों के हित में प्रकाश सिंह बादल ने आजीवन संघर्ष किया, समाज, प्रदेश व देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में भी बादल की भूमिका रही महत्वपूर्ण, उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ.

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया

सपा चीफ अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन, अत्यंत दुखद. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें. भावभीनी श्रद्धांजलि.

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट किया कि राजनीति के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सैनानी, मेरे परदादा जी के साथी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रकाश सिंह बादल साहब के निधन से हमें गहरा दुःख पहुंचा है। यह कभी न पूरी हो सकने वाली क्षति है। उन्होंने हमेशा हमारे परिवार पर अपना वात्सल्यपूर्ण आशीष बनाए रखा। ईश्वर महान आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें। ॐ शांति !

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!