मेरी भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक कि...सोनम वांगचुक ने अस्पताल से लिखा पत्र

पत्नी गीतांजलि आंगमो द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक हस्तलिखित नोट में वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जताई।

Sonam Wangchuk: संसद चलो अभियान को लेकर दिल्ली में मचे घमासान के बीच पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने फिर अपने अनशन को लेकर अहम बयान दिया है। वांगचुक ने कहा है कि वे अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगे जब तक कि NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं को सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या सांसद उनसे दिल्ली के उस अस्पताल में मिलने नहीं आ जाते जहां वे फिलहाल भर्ती हैं।

Sonal wangchuk

सोनम वांगचुक ने लिखा पत्र

सोशल मीडिया पर साझा किया पत्र

पत्नी गीतांजलि आंगमो द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक हस्तलिखित नोट में वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जताई। CJP आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है और कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

End of Feed