'केंद्रीय बलों की मौजूदगी में ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं', Y+ सेक्युरिटी मिलने के बाद हुमायूं कबीर बोले

कबीर ने पिछले साल 6 दिसंबर को रेजिनगर में इसका शिलान्यास किया था, जिससे राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया, जहां अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। जनवरी में, कबीर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सेंट्रल सिक्योरिटी की मांग करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Humayun Kabir security : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का निर्माण कर रहे तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर को केंद्र सरकार द्वारा Y+ की सुरक्षा दी गई है। अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने पर कबीर ने कहा है कि केंद्रीय बलों की उपस्थिति में वह खुद को ज्यादा सुरक्षित पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी यदि उन्हें भाजपा का बी टीम कहती है तो वह कहे, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। केंद्रीय सुरक्षा बल की एक टीम बुधवार को मुर्शिदाबाद स्थित उनके आवास पहुंची और उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाला।

Humayun Kabir

हुमायूं कबीर को मिली वाई प्लस सुरक्षा।

कबीर ने जनता उन्नयन पार्टी बनाई

कबीर आगामी विधानभा चुनाव लड़ने के लिए जनता उन्नयन पार्टी बनाई है। करीब की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल के 12 जवान तैनात रहेंगे। मेरी सुरक्षा को खतरा था इसलिए मैंने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए मैं केंद्रीय सुरक्षा बल की मांग कर सकता हूं। कोर्ट के कहने के बाद ही मुझे केंद्रीय सरकार से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। मेरी सुरक्षा में 12 जवान तैनात रहेंगे। टीएमसी यदि मुझे BJP की B कहती है तो वह ऐसा कह सकती है। मेरी सुरक्षा में केंद्रीय बलों को लगाए जाने के बाद मैं अधिक सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।

End of Feed