देश

'केंद्रीय बलों की मौजूदगी में ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं', Y+ सेक्युरिटी मिलने के बाद हुमायूं कबीर बोले

कबीर ने पिछले साल 6 दिसंबर को रेजिनगर में इसका शिलान्यास किया था, जिससे राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया, जहां अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। जनवरी में, कबीर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सेंट्रल सिक्योरिटी की मांग करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Image

हुमायूं कबीर को मिली वाई प्लस सुरक्षा।

Photo : ANI

Humayun Kabir security : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का निर्माण कर रहे तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर को केंद्र सरकार द्वारा Y+ की सुरक्षा दी गई है। अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने पर कबीर ने कहा है कि केंद्रीय बलों की उपस्थिति में वह खुद को ज्यादा सुरक्षित पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी यदि उन्हें भाजपा का बी टीम कहती है तो वह कहे, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। केंद्रीय सुरक्षा बल की एक टीम बुधवार को मुर्शिदाबाद स्थित उनके आवास पहुंची और उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाला।

कबीर ने जनता उन्नयन पार्टी बनाई

कबीर आगामी विधानभा चुनाव लड़ने के लिए जनता उन्नयन पार्टी बनाई है। करीब की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल के 12 जवान तैनात रहेंगे। मेरी सुरक्षा को खतरा था इसलिए मैंने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए मैं केंद्रीय सुरक्षा बल की मांग कर सकता हूं। कोर्ट के कहने के बाद ही मुझे केंद्रीय सरकार से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। मेरी सुरक्षा में 12 जवान तैनात रहेंगे। टीएमसी यदि मुझे BJP की B कहती है तो वह ऐसा कह सकती है। मेरी सुरक्षा में केंद्रीय बलों को लगाए जाने के बाद मैं अधिक सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।

6 दिसंबर को रेजिनगर में मस्जिद का शिलान्यास

कबीर ने पिछले साल 6 दिसंबर को रेजिनगर में इसका शिलान्यास किया था, जिससे राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया, जहां अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। जनवरी में, कबीर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सेंट्रल सिक्योरिटी की मांग करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने उन्हें इस बारे में गृह मंत्रालय को एक रिप्रेजेंटेशन देने का निर्देश दिया।

कबीर ने निजी सुरक्षाकर्मियों को हटाया

सूत्र ने कहा, 'हाई कोर्ट के आदेश के बाद, कबीर ने सुरक्षा देने की मांग की, जिसके बाद केंद्र ने उन्हें Y प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी देने का फैसला किया।' सेंट्रल सिक्योरिटी फोर्स के जवानों की 11 सदस्यों की टीम दोपहर में भरतपुर MLA के घर पहुंची। सूत्र ने कहा कि कबीर ने अपने निजी सिक्योरिटी गार्ड्स को हटा दिया और अब से वह केंद्रीय सुरक्षाबलों के घेरे में रहेंगे। 2023 में, विपक्षी ISF MLA नौशाद सिद्दीकी को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई थी।'

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article