देश

Amrit Bharat Express: हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, जान लें रूट और समय

Amrit Bharat Express: हावड़ा से आनंद विहार के बीच प्रस्तावित अमृत भारत एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड ने नियमित परिचालन की मंजूरी दे दी है। ट्रेन संख्या 13065/13066 साप्ताहिक रूप से चलाई जाएगी और इसका मार्ग धनबाद–गया के रास्ते तय किया गया है। रेलवे का मानना है कि इससे पूर्वी और उत्तर भारत के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Image

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी।(फोटो सोर्स: indian railway)

Photo : Twitter

Amrit Bharat Express: रेलवे बोर्ड ने हावड़ा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच प्रस्तावित 13065/13066 अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन को हरी झंडी दे दी है। यह साप्ताहिक ट्रेन आसनसोल के बाद धनबाद और गया होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके शुरू होने से पूर्वी भारत और राजधानी दिल्ली के बीच यात्रियों को तेज, किफायती और सुविधाजनक रेल सेवा का नया विकल्प मिलेगा।

कितने घंटों का लगेगा समय?

रेलवे मंत्रालय के आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 13065 हावड़ा से हर गुरुवार रात 23:10 बजे रवाना होगी और करीब 27 घंटे 40 मिनट की यात्रा के बाद शनिवार सुबह 02:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 13066 रविवार सुबह 10:50 बजे आनंद विहार से प्रस्थान कर सोमवार सुबह 05:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

जान लें पूरा रूटयह ट्रेन अपने मार्ग में आसनसोल, धनबाद, गया, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली और गाजियाबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। 20 कोचों वाली इस रैक को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। रेलवे बोर्ड ने संबंधित जोनों को निर्देश दिया है कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर सेवा को जल्द शुरू किया जाए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article