देश

#SafeHer: बाहर जाते समय कैसे रहें सुरक्षित, किन बातों का रखें ध्यान

कोलकाता की वीभत्स घटना ने हताया है कि अस्पताल जैसी सुरक्षित जगह पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में आपका सुरक्षा को लेकर सजग रहना जरूरी है। बाहर रहने पर किस तरह से अपनी सुरक्षा करें, हम आपको बता रहे हैं।

Image

बाहर जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

How to Stay Safe: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की वीभत्स घटना ने महिलाओं की सुरक्षा मुद्दा प्रमुख रूप उभरकर सामने आया है। ऐसे में महिलाओं की अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने की खास जरूरत है। खास तौर पर तब, जब वे घर से बाहर हों। बाहर रहने पर सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर सावधान रहने की जरूरत है। कोलकाता की वीभत्स घटना ने हताया है कि अस्पताल जैसी सुरक्षित जगह पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में आपका सुरक्षा को लेकर सजग रहना जरूरी है। बाहर रहने पर किस तरह से अपनी सुरक्षा करें, हम आपको बता रहे हैं।

बाहर जाने से पहले योजना बनाएं

आप जब भी बाहर जाएं तो खास योजन तैयार रखें, चाहें आप अकेले हों या दोस्तों के साथ बाहर जा रही हों, योजना बनाना बहुत जरूरी है। अपनी सुरक्षा को लेकर खास सजग रहें। अपने आस-पास के बारे में जानना बेहद जरूरी है। जैसे कि आसपास इलाके में कौन और क्या है, ये सभी बातें आपकी मदद करेंगी। आपके आस-पास क्या हो रहा है इसे लेकर सजग रहें। इससे आपको अपने आसपास के माहौल के प्रति अधिक जागरूक होने में मदद मिलेगी और सेफ्टी में भी यह बहुत काम आएगा।

बाहर जाते समय से ये चीजें रखें

इसके अलावा, अतिरिक्त सावधानी के तौर पर अपने समूह के बाहर के किसी व्यक्ति को बताएं कि आप कहां हैं और आपने दिन/शाम के लिए क्या योजना बनाई है। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि आप कहां हैं और किसी भी अनहोनी की स्थिति में वह सावधानी बरती जा सकेगी। बाहर जाते समय काली मिर्च स्प्रे, एक सुरक्षा सीटी और एक मिनी टॉर्च जैसी चीजें लेना जाना बेहतरीन विकल्प है।

अपना लोकेशन पिंग जरूर करें

सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन सबसे अहम डिवाइस है। इससे आपकी सुरक्षा बेहतरीन तरीके से हो सकती है। अधिकांश स्मार्टफ़ोन में एक बेहतरीन आपातकालीन सुविधा होती है जिससे आप किसी भी कॉन्टेक्ट को अपना लोकेशन पिंग कर सकते हैं। इस फीचर को सेटअप करना आसान है और अगर आप खुद को किसी मुश्किल स्थिति में पाती हैं तो लोकेशन पिंग होने की वजह से दूसरे व्यक्ति को आपके बारे में पता चल जाएगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!