वन नेशन वन इलेक्शन के लिए गठित जेपीसी में कितने सदस्य, कौन करेगा अध्यक्षता? हो गया साफ, देख लीजिए लिस्ट

एक देश एक चुनाव के लिए गठित जेपीसी में भाजपा के 16, कांग्रेस के पांच, सपा, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के दो-दो तथा शिवसेना, तेदेपा, जदयू, रालोद, लोजपा (रामविलास), जन सेना पार्टी, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-(सपा), माकपा, आप, बीजद और वाईएसआरसीपी के एक-एक सदस्य शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वन नेशन वन इलेक्शन के लिए जेपीसी गठित
  • जेपीसी में होंगे 39 सांसद
  • बीजेपी से 16 सांसदों को मिली जगह

वन नेशन वन इलेक्शन के लिए गठित जेपीसी के सदस्यों के नाम सामने आ गए हैं। इस जेपीसी में 39 सांसदों को सदस्य बनाया गया है। देश में संसदीय और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक पर विचार के लिए संसद ने शुक्रवार को 39 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति का गठन कर दिया। राज्यसभा में इस समिति के 12 सदस्यों को नामित करने के प्रस्ताव को ध्वनि मत से मंजूरी दिए जाने के साथ ही 39 सदस्यीय समिति का गठन हो गया। जेपीसी की अध्यक्षता भाजपा सांसद पीपी चौधरी करेंगे।

End of Feed