28 फरवरी के बाद अब तक कितने भारतीय नाविक खाड़ी क्षेत्र से सुरक्षित लौटे? सरकार ने जारी किया आंकड़ा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीय नाविकों को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वहां मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वहां फंसे भारतीय जहाजों और नाविकों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने मंगलवार को बताया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटे में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।

straight of hormuz

खाड़ी संकट।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को इस बाबत एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजी शिपिंग) ने अब तक खाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से 2,262 से ज्यादा भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी करवाई है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 85 लोग शामिल हैं।

End of Feed