कैसे हैं सोनम वांगचुक? हेल्थ बुलेटिन में सबकुछ ठीक नहीं, 23 दिनों से जारी है भूख हड़ताल

Sonam Wangchuk Health Bulletin: सोनम वांगचुक का आठवां हेल्थ बुलेटिन सफदरजंग अस्पताल ने जारी कर दिया है। मंगलवार 21 जुलाई 2026 को भी सोनम वांगचुक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Sonam Wangchuk Health Bulletin: सोनम वांगचुक आज (मंगलवार- 21 जुलाई 2026) को कैसे हैं? आज सफदरजंग की ओर से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है, जिसे देखकर इतना तो साफ है कि उनकी हालात चिंताजनक हो चुकी है। वांगचुक अपने अनशन के 23वें दिन में प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन आज भी ग्लूकोज तक लेने को तैयार नहीं है।

sonam wangchuk health update

सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी

सोनम वांगचुक के आठवें हेल्थ बुलेटिन में क्या?

सफदरजंग अस्पताल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का आठवां हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन ब्लड शुगर लगातार सामान्य से कम बनी हुई है। साथ ही शरीर में पोटैशियम का स्तर 3.2 mEq/L दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि वांगचुक में एनीमिया और सफेद रक्त कोशिकाओं (WBC) की कमी की स्थिति भी बनी हुई है। इन कारणों से उनकी लगातार जांच और निगरानी की जा रही है। अस्पताल के अनुसार उन्हें ORS और पोटैशियम की दवा दी जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बावजूद उन्होंने अब भी नसों के जरिए (IV) ग्लूकोज और फ्लूइड लेने से इनकार किया है।

End of Feed