देश

कैसी है अभिषेक बनर्जी की हालत? स्ट्रेचर पर लाया गया था अस्पताल; ममता बनर्जी भी दिखीं साथ

Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में शनिवार को कथित तौर हमला हुआ। इसके बाद स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए उनका एक वीडियो सामने आया।

Image

तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी (फोटो साभार: @AITCofficial)

Photo : Twitter

Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में शनिवार को कथित तौर हमला हुआ। इस दौरान, अभिषेक बनर्जी पर अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके और लात-घूंसे मारने की कोशिश की।

स्ट्रेचर पर ले जाया गया अस्पताल

इसके बाद, अभिषेक बनर्जी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया, जहां तृणमूल कांग्रेस सुप्रीम ममता बनर्जी भी नजर आईं। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ अपोलो अस्पताल में दिखाई दीं, जहां से वह भतीजे को लेकर रवाना हो गईं। हालांकि, अभी अभिषेक बनर्जी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एक बात साफ है कि अभिषेक को ऐसी चोटें नहीं आई हैं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता।

पीड़ितों के परिवार से मिले अभिषेक

सोनारपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने दुर्व्यवहार किया और उन पर अंडे, जूते तथा पत्थर फेंके गए। इस दौरान, 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए गए।

सामने आए वीडियोज में अभिषेक बनर्जी को पुलिस की सुरक्षा में इलाके से बाहर ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान, उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना हुआ था और उनकी कमीज फटी हुई थी।

क्या कुछ बोले अभिषेक बनर्जी

चुनाव बाद हुई हिंसा में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिवार से मुलाकात के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''देखिए इन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह पूर्व नियोजित था। इलाके में पुलिस नहीं है। ये मुझे मारना चाहते हैं। जब तक स्थानीय पुलिस अपनी टीम नहीं भेजती और पीड़ितों के परिवारों को सुरक्षा प्रदान नहीं करती, मैं यहां से नहीं जाऊंगा।''

अभिषेक पर हुए हमले की ममता ने की निंदा

ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ है। ममता बनर्जी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए 'एक्स' पर कहा, "शासक हत्यारे बन गए हैं, भाजपा को शर्म आनी चाहिए।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article