2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मोबाइल की लोकेशन ट्रेस न हो, इसलिए श्रद्धा ने सिम कार्ड निकालकर फेंक दिए। बातचीत के लिए फेसटाइम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया। जानिए कैसे धरी गई ये महिला...

Shraddha Dubey: शिवा शर्मा मौत मामले में यूट्यूबर श्रद्धा दुबे की फरारी और फिर उसके अरेस्ट होने की कहानी बेहद दिलचस्प है। इन 10 दिनों में श्रद्धा ने 2200 किलोमीटर का सफर किया, 10 दिन की फरारी रही और अजनबियों के फोन से इंटरनेट किया, लेकिन आखिर में उसे नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसने सिम निकालकर फेंका, बुर्के में भी पहचान बदली। वह नेपाल से नागपुर तक लगातार लोकेशन बदलती रही, लेकिन कोई भी पैंतरा काम नहीं आया।

shradha dubey

नागपुर में गिरफ्तार की गई शिव शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे।

सिम कार्ड निकालकर फेंक दिए

मोबाइल की लोकेशन ट्रेस न हो, इसलिए श्रद्धा ने सिम कार्ड निकालकर फेंक दिए। बातचीत के लिए फेसटाइम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया। इंटरनेट चलाने के लिए राह चलते लोगों, रिक्शा चालकों और कैब ड्राइवरों के मोबाइल का सहारा लिया। श्रद्धा दुबे लोकल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करती थी। पुलिस आईपी एड्रेस के आधार पर कनेक्शन की पड़ताल करने लगी। हर बार लोकेशन तक पहुंचने पर पता चलता कि इंटरनेट इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति कोई रिक्शा चालक या कैब ड्राइवर है।

End of Feed