Firozpur Horrific Road Accident: पंजाब के फिरोजपुर में भीषण हादसा हुआ है। गुरुहरसहाय में फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हो गई है है। जानकारी के अनुसार, करीब 25 से 30 वेटर पिकअप में सवार होकर किसी कार्यक्रम के लिए गुरुहरसहाय से जलालाबाद जा रहे थे। फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक उनकी सड़क के बीच में खड़े खराब कैंटर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा कैंटर का टायर फटने के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग जलालाबाद के एक पैलेस में वेटर का काम करके वापस लौट रहे थे। स्थानीय लोग और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
