छत्तीसगढ़ के कांकेर में भीषण हादसा, 5 स्कूली बच्चों की मौत, सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताते हुए कहा- दी जा रही है हर मुमकिन मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 05:18 PM IST

छत्तीसगढ़ के कांकेर के भानु प्रताप में भीषण सड़क हादसे में 5 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि यह समाचार बेहद दुखद है। घायल बच्चों की हर मुमकिन मदद की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के कांकेर के भानु प्रताप में भीषण सड़क हादसे में पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह कोरर के पास की घटना है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद 12 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही 5 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 7 बच्चे घायल हो गए। इस घटना में ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है। 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं।

End of Feed