केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को दिया चुनाव जीतने का मंत्र; बोले- ...देश के लिए जीना सीखें

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर हिंसा, आतंकवाद-नक्सलवाद, अवैध प्रवासियों, संसद सत्र सहित इत्यादि मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के योगदान को नापने का ना कोई सिस्टम बना है और ना ही स्केल से नापने की कोई पद्धति है।

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर हिंसा, आतंकवाद-नक्सलवाद, अवैध प्रवासियों, संसद सत्र सहित इत्यादि मुद्दों पर अपनी बात रखी। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक के बाद एक मुद्दों पर कई सवाल पूछे जिसका उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ जवाब दिया। इस बीच, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का फॉर्मूला भी बताया।

Amit Shah TNS.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे से रात को एक बजे तक अपने लिए जीने की जगह, देश के लिए जीना सीखिए, जो भाजपा के नेता करते हैं। अगर-मगर सुबह 6 बजे से लेकर जब नींद न लगे अपने लिए जिएंगे तो ईवीएम हरा देगा।

End of Feed