Hizbul Terrorist Brother Hoisted Tricolour: अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर घाटी में बहुत तेजी से बदलाव हो रहे हैं। पहले की अपेक्षा यहां शांति कायम हुई है तो युवा भी हथियारों का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में लौटने लगे है। इसकी एक बानगी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिखाई दी।
हिज्बुल आतंकी के भाई ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तरी कश्मीर के सोपोर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जावेद मट्ट के भाई रईस मट्टू अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, जावेद मट्टू आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का सक्रिय आतंकी है। वह बीते 11 सालों से पाकिस्तान में सक्रिय है।
कश्मीर के टॉप-10 आतंकियों में जावेद मट्टू
जिस रईस मट्टू का तिरंगा फहराते हुए वीडियो सामने आया है। उसका भाई एक खूंखार आतंकी है। आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन में उसे फैसल, साकिब, मुसैब के नाम से भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कश्मीर घाटी में वह सुरक्षा एजेंसियों की सूची में टॉप 10 आतंकियों में से एक है।
लाल चौक पर निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीनगर के आईजी अजय कुमार यादव व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
