हिंदुस्तान टाइम्स ने मनाया 100 साल का जश्न, की 'टेस्ट ऑफ टाइम' डिनर की मेजबानी

Hindustan Times 100th Anniversary: इसी साल सितंबर में अंग्रेजी के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्रों में से एक हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने 100 साल पूरे किए। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हिंदुस्तान टाइम्स की ओर से दिल्ली की सुंदर नर्सरी में एक डिनर कार्यक्रम की मेजबानी की गई।

Hindustan Times 100th Anniversary: भारतीय मीडिया जगत के अग्रणी अखबारों में से एक हिंदुस्तान टाइम्स इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। यह अखबार देश की आजादी से लेकर भारत के ग्लोबल पॉवर बनने तक की यात्रा का गवाह रहा है। इसी साल सितंबर में अंग्रेजी के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्रों में से एक हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने 100 साल पूरे किए। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हिंदुस्तान टाइम्स ने 'हिंदुस्तान टाइम्स @ 100: द टेस्ट ऑफ टाइम' नाम के एक डिनर कार्यक्रम की मेजबानी की।

Hindustan Times 100th Anniversary

दिल्ली की सुंदर नर्सरी में 24 और 25 अक्टूबर की शाम को अयोजित इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने शेफ विकास खन्ना और प्रसिद्ध फूड कॉलमिनिस्ट और क्रिटिक वीर सांघवी ने भी शिरकत की। वीर सांघवी द्वारा क्यूरेट किए गए इस कार्यक्रम में भोजन प्रेमियों ने शेफ विकास खन्ना की पाक कला के साथ भारत के समृद्ध इतिहास के क्षणों का अनुभव किया।

End of Feed