Hindu Child: 'हिंदू एक नहीं, चार बच्चे पैदा करें...' भाजपा सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान

Hindu Child: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया। उन्होंने हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने की अपील की। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदू एक नहीं, चार बच्चे पैदा करें।

Hindu Child: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैंने बहुत पहले जनवरी में मेरठ में कहा था कि जनसंख्‍या का संतुलन नहीं बिगड़ना चाहिए, इसलिए या तो 'हम दो, हमारे दो' के लिए कानून बनाया जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है, तो हिंदुओं को तीन नहीं, बल्कि चार बच्चे पैदा करने चाहिए।'

BJP MP Sakshi Maharaj

भाजपा सांसद साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ममता सरकार द्वारा की गई जांच में भी अब यह स्पष्ट रूप से सामने आ गया है कि हिंदुओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ, उन्हें वहां से भगाया गया। मुर्शिदाबाद की स्थिति स्पष्ट है। इस मामले में भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट को फैसला लेना होगा।'

End of Feed