देश

PM Modi Schedule in UAE: यूएई के दो दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, जानें-यात्रा का पूरा कार्यक्रम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2024, 01:21 PM IST

PM Modi Schedule in UAE: पीएम मोदी का यह यूएई दौरा बेहत व्यस्त रहने वाला है। इस दौरे के आकर्षण का केंद्र अबू धाबी में निर्मित BAPS का मंदिर है। खाड़ी देश में भारत के इस पहले पारंपरिक मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होना है।

Image

पीएम मोदी का दो दिवसीय यूएई दौरा।

Photo : PTI

PM Modi Schedule in UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को अपने दो दिन के दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) रवाना हो रहे हैं। उनका यह दौरा बेहद खास रहने वाला है। साल 2015 के बाद पीएम मोदी का यह सांतवा और बीते आठ महीनों में यूएई का तीसरा दौरा है। प्रधानमंत्री का यह दौरा यूएई के साथ संबंधों में आई प्रगाढ़ता को दर्शाता है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ पीएम मोदी के बहुत ही मधुर संबंध हैं। दोनों नेताओं के बीच तालमेल एवं वैश्विक मुद्दों पर आपसी समझ बहुत बेहतर मानी जाती है। विगत एक दशक में यूएई, भारत का एक बड़ा रणनीतिक साझेदार के रूप में उभरा है। दोनों देशों के बीच व्यापार नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं।

बेहद व्यस्त रहेगा PM मोदी का यह दौरा

पीएम मोदी का यह यूएई दौरा बेहत व्यस्त रहने वाला है। इस दौरे के आकर्षण का केंद्र अबू धाबी में निर्मित BAPS का मंदिर है। खाड़ी देश में भारत के इस पहले पारंपरिक मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होना है। प्रधानमंत्री 14 फरवरी को 25 एकड़ में फैले इस भव्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हिंदू समुदाय का कहना है कि मंदिर का बनना उनके लिए सपने का पूरा होने जैसा है।

UAE के राष्ट्रपति, पीएम से मिलेंगे पीएम मोदी

अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम नहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा उनकी मुलाकात यूएई के उप राष्ट्रपति, पीएम एवं रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम के साथ होगी। इसके अलावा पीएम मोदी दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। पीएम इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करेंगे

पीएम अबू धाबी में भारतीय प्रवासी समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन अबू धाबी के जायेद स्पोर्ट्स सिटी में किया जा रहा है। पीएम मोदी के इस दौरे के लोकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक भावना से प्रेरित भारत और यूएआई के रिश्ते में गर्मजोशी आई है। दोनों देश एक दूसरे के करीब आए हैं और यह संबंध आज बहुआयामी हो चुका है। दोनों देश कई क्षेत्रों में एक दूसरे का करीबी रूप से सहयोग कर रहे हैं।

नई ऊंचाई पर कारोबारी रिश्ते

भारत और यूएई के बीच कारोबार दिनोंदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। दोनों देश एक दूसरे शीर्ष आर्थिक सहयोगी देशों में शामिल हैं। साल 2022-23 के दौरान भारत और यूएई के बीच 85 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। बयान में यह भी कहा गया है कि साल 2022-23 के दौरान भारत में FDI में निवेश करने वाला यूएई शीर्ष चार देशों में शामिल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article