Hindenburg Report: देश में आर्थिक आराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

Hindenburg Report : भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरबपति एवं समाजसेवी जॉर्ज सोरोस का पैसा हिंडनबर्ग में लगा है। सेबी पर ये आरोप एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'राहुल गांधी के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक अजीब तरह की नफरत है।'

Hindenburg Report : शेयर बाजार की गतिविधियों पर नजर रखने वाली शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट पर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। राहुल सहित विपक्ष के नेता इस मामले की जांच संसद की संयुक्त जांच समिति (JPC) से कराने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर सोमवार को तीखा हमला बोला। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश में आर्थिक अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि भारती स्टॉक मार्केट की निष्ठा एवं शुचिता पर सवाल उठाकर कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाना चाहती है।

टूलकिट से बाज नहीं आ रही कांग्रेस-प्रसाद

दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'हमें लग रहा था कि सत्ता से लगातार तीसरी बार दूर रहने के बाद ये लोग (कांग्रेस) अब टूलकिट का इस्तेमाल नहीं करेंगे लेकिन ये रुके नहीं हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई शनिवार को, रविवार को इन्होंने हंगामा और होहल्ला मचाया ताकि सोमवार को शेयर बाजार धाराशायी हो जाए।' प्रसाद ने कहा कि हिंडनबर्ग की आरोपों वाली ताजा रिपोर्ट जिस समय आई है, उसकी टाइमिंग पर संदेह होता है।

End of Feed