Rahul Gandhi Duplicate: हिमंत सरमा बोले- राहुल गांधी के डुप्लीकेट का पता बताएंगे, जल्द उनके 'Body Double' की करेंगे पहचान

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 28, 2024, 04:50 PM IST

Rahul Gandhi Duplicate: हिमंता विश्व शर्मा ने कहा, 'मैं कल डिब्रूगढ़ में रहूंगा और इससे अगले दिन भी मैं गुवाहाटी से बाहर रहूंगा, एक बार जब मैं गुवाहाटी वापस आऊंगा तो डुप्लीकेट का नाम और पता बताऊंगा'

Rahul Gandhi Body Double: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए बॉडी डबल (Body Double) का नाम और पता साझा करेंगे। सरमा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद द्वारा बॉडी डबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

Rahul Gandhi Duplicate

हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि वह राज्य में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए 'बॉडी डबल' का नाम और पता साझा करेंगे, गौर हो कि शर्मा ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद द्वारा 'बॉडी डबल' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

End of Feed