देश

'मिया-मुस्लिमों को असम पर कब्जा नहीं करने दूंगा', विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा कि वह पक्षपात करेंगे और ‘मिया’ मुस्लिमों को असम पर कब्जा नहीं करने देंगे। दरअसल, राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से चार स्थगन प्रस्ताव पेश किए गए थे।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि वह पक्षपात करेंगे और 'मिया' मुसलमानों को असम पर "कब्जा" नहीं करने देंगे। आपको बता दें कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा विधानसभा में विपक्षी दलों द्वारा नागांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ रेप की घटना को लेकर में राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए लाए गए स्थगन प्रस्तावों पर बोल रहे थे।

विधानसभा में सरमा के तीखे तेवर

विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि अगर जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखा जाए, तो अपराध दर में वृद्धि नहीं हुई है। इसी बीच, जब विपक्ष ने उन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया, तो हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर पलटवार किया और कहा, ''मैं पक्षपात करूंगा, आप क्या कर सकते हैं''

सीएम के बयान से विधानसभा में हंगामा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निचले असम के लोग ऊपरी असम क्यों जाएंगे? ताकि मिया मुसलमान असम पर कब्जा कर सकें? हम ऐसा नहीं होने देंगे। विधानसभा में तीखी बहस के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्य सदन के वेल में आ गए, जिससे स्पीकर बिस्वजीत दैमारी को विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

बता दें कि कांग्रेस, एआईयूडीएफ और सीपीआई (एम) के विधायकों और एकमात्र निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों सहित राज्य में बढ़ते अपराधों से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए चार स्थगन प्रस्ताव पेश किए थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article