Himani Narwal Murder Case: हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक में एक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था।
हत्यारे के साथ रिलेशनशिप में थी हिमानी
हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में रोहतक पुलिस ने दिल्ली से सचिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि हिमानी आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी इसी कारण आरोपी ने उसकी हत्या की है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया शख्स बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद किए गए है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में डालकर ले गया था। हत्यारा हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। आरोपी के अनुसार, उसने हिमानी को काफी पैसे भी दिए थे। आरोपी ने बताया कि वह बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड करती थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हिमानी की मां का कहना है कि हमारी बेटी को किसी बात की कोई कमी नहीं थी वह किसी को क्यों ब्लैकमेल करेगी। हिमानी का राजनीति में एक्टिव होने के कारण कई लोगों से जानकारी थी, कई लोग उससे मिलने के लिए आते थे और वह भी लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहती थी लेकिन अब वह राजनीति से थोड़ी दूरी बनाकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी आरोपी कौन है वह नहीं जानती लेकिन उनका कहना है इस मामले में पुलिस तह तक जांच करें और आरोपी को फांसी की सजा हो।
इस बीच, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक के हिमानी हत्याकांड को लेकर एसपी से बातचीत की। उन्होंने कहा है कि पुलिस व सरकार पीड़ित परिवार के लिए जल्द न्याय सुनिश्चित करे। दोषी को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस हिमानी के परिवार संग खड़ी है। पूर्व सीएम हुड्डा के निर्देश पर विधायक भारत भूषण बत्रा और विधायक इंदु राज नरवाल हिमानी नरवाल के घर पहुंचे। हुड्डा ने फोन पर परिवार से बात करके उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
