देश

Himachal Pradesh: शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती स्थगित, 28 मार्च तक टली प्रक्रिया; जानें क्या है वजह

Himachal Pradesh Police: हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिला शिमला में पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

Image

शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती स्थगित

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Himachal Pradesh Police: हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिला शिमला में पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2025 की शुरुआत के कारण लिया गया है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से शिमला के पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि 10 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के चलते शिमला जिला में निर्धारित तिथियों पर परीक्षा आयोजित कर पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में इस परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है।

विधानसभा सत्र के चलते टली परीक्षा

बता दें, हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल के 1088 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में यह परीक्षा पहले ही हो चुकी है जबकि शिमला जिले के लिए यह परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च के बीच आयोजित की जानी थी। लेकिन अब विधानसभा सत्र के चलते इसे टाल दिया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article