Himachal Politics: सीएम सुक्खू को आया गुस्सा, कांग्रेस के बागी विधायकों को कह दिया 'काला सांप'

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2024, 11:52 PM IST

Congress News: सीएम सुक्खू ने कांग्रेस के बागी विधायकों को 'काले सांप' कहकर संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में जो लोग अपनी उस पार्टी से विश्वासघात करते हैं जिसने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया, उन्हें 'काले सांप' कहा जाता है।

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के छह 'काले सांपों' ने अपना सम्मान बेच दिया और गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं वाले बजट पर मतदान से अनुपस्थित रहकर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की। उन्होंने सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'जो लोग पैसों की खातिर अपना सम्मान बेच दें, वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा कैसे कर सकते हैं।'

Sukhvinder Singh Sukhu

सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश।

कांग्रेस के बागी विधायकों को कहा- काला नाग

CM सुक्खू ने कहा कि राजनीतिक जीवन में जो लोग अपनी उस पार्टी से विश्वासघात करते हैं जिसने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया, उन्हें 'काले सांप' कहा जाता है। सुक्खू ने कहा कि अगर किसी को अपनी गलती का एहसास है तो उसे माफ किया जा सकता है, लेकिन पहले इन विधायकों को उस 'जेल' से बाहर आना चाहिए जिसमें वे पिछले 72 घंटों से बंद हैं।

End of Feed